Crime NewsDeoghar

दिल्ली से देवघर आने फ्लाइट की लखनऊ में इमेरजेंसी लैंडिंग, बम होने की अफवाह

Deoghar: सोमवार को दिल्ली से चलकर देवघर आने वाली इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना हडकंप मच गया। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई। सूचना अफवाह निकलने पर एहतियात के तौर पर लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद माक ड्रील भी किया गया। जिससे देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपराह्न 3:45 बजे तक फ्लाइट के देवघर एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना नहीं थी। सुरक्षित टेकऑफ के बाद फ्लाइट से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जाता है कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमौसी एयरपोर्ट) पर दोपहर 12:20 बजे फ्लाइट के टेकऑफ के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। हवाई अड्डे पर सुरक्षा खतरे का पता लगाने के लिए जांच की गई। लेकिन ये धमकी झूठी निकली। जांच पूरी होने के बाद विमान को देवघर के लिए फिर रवाना गया.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा : मदरसे में बच्चों से यौन शोषण, थाने में मुफ्ती की शिकायत-पुलिस जांच में जुटी

इस बाबत इंडिगो एयलाइंस की ओर जारी बयान में कहा गया कि दिल्ली से देवघर जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 6191 को बम की धमकी के बाद लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। वहां सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को टेकऑफ़ के लिए मंजूरी दे दी गई। एयरलाइंस ने बताया कि उसकी ओर जांच में सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग किया गया। इंडिगो के अधिकारियों ने कहा कि टेकऑफ के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

देवघर में अन्य दिनों जैसी थी सुरक्षा व्यवस्था

इस संबंध में जानकारी देते हुए एयरपोर्ट के सुरक्षा प्रभारी सह डीएसपी सुमन आनंद ने बताया कि दरअसल सूरत से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी, जो बाद में अफवाह साबित हुआ। वही फ्लाइट दिल्ली से चलकर देवघर आती है। इस सूचना को लेकर देवघर एयरपोर्ट पर अन्य दिनों की तरह सुरक्षा व्यवस्था समान्य था।

Related Articles

Back to top button