
Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के महावीर मुहल्ला में डीसी के निर्देश पर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर तीन घरों को तोड़ा गया. गुरुवार को बुलडोजर और जेसीबी के जरिये घरों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान कोडरमा सीओ अशोक राम, थाना प्रभारी द्वारिका राम, कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र कुमार जैसल के साथ महिला व पुरुष बल भी मौजूद थे.
बताया जाता है कि बाबूलाल पासवान, सिद्धेश्वर पासवान, विनोद पासवान पिछले लगभग 30 साल से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके रह रहे थे. इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन को शिकायत मिली थी और कई बार इन्हें नोटिस दिया गया था. अतिक्रमण वाद चला और इन्हें स्वयं जगह को खाली करने को कहा गया पर मामले को अनसुना करने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को घरों को घ्वस्त कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें :भारत में इसी महीने आ सकती है कोरोना वैक्सीन :एम्स डायरेक्टर




