
Ranchi: सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द होने के बाद झारखंड बोर्ड की परीक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं. जैक की बोर्ड परीक्षा पर मुख्यमंत्री अंतिम निर्णय लेंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री आज विभाग का मंतव्य लेंगे. जैक सचिव महीप सिंह ने बताया कि अभी तक परीक्षा रद्द करने पर कोई फ़ैसला नहीं हुआ है. मुख्यमंत्री इस पर बैठक कर रहे हैं. जिसके बाद कोई निर्णय हो सकेगा.
विभागीय सूत्रों के अनुसार बोर्ड परीक्षा ही बच्चों का भविष्य तय करता है. ऐसे में उन्हें परीक्षा से दूर नहीं करना चाहिए. अगर परीक्षा रद्द होती है तो ऐसे में मार्क्सशीट और अन्य सर्टिफ़िकेट देना कठिन हो जाएगा. इन सब बातों को बैठक में रखा जाएगा जिसके बाद कोई निर्णय लिया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ेःसरेंडर करने को तैयार 13 साल के नाबालिग को पुलिस ने मार गिराया, देखें वायरल हुआ VIDEO
मालूम हो कि इससे पहले जैक ने परीक्षा के दौरान कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने वाले छात्रों के लिए अलग से परीक्षा दिलाने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों में अलग से दो कमरों को रिजर्व रखने को कहा गया है. वहीं, कोविड के कारण अगर किसी छात्र की परीक्षा छूट जाती है तो ऐसी स्थिति में परीक्षार्थी को पहले इसकी पूरी जानकारी केंद्र को देनी होगी. बाद में जैक की परीक्षा समिति इस पर निर्णय लेगी. परीक्षा के लिए विशेष तौर पर नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया जाना है.
इसे भी पढ़ेःचतरा पुलिस और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 132 गोली बरामद




