
Chaibasa: भारतीय जनता पार्टी की हाटगम्हरिया प्रखंड इकाई ने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत ग्राम कोचड़ा में लाभुकों के साथ संपर्क किया और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. लाभुकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आज कुशल नेतृत्व के कारण हमें कई योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है. जनधन योजना, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, शौचालय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना का लाभ तो मिल ही रहा है, कोरोना संक्रमण के समय मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया गया. संपर्क अभियान में प्रखंड महामंत्री हेमंत बेहरा, लक्ष्मी कुम्महार, भाजपा नेता मनोज लयांगी, जिला महामंत्री प्रताप कटियार, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज खिरवाल समेत ग्रामीण उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- CHAIBASA : इग्नू महिला कॉलेज चाईबासा में नए सत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं पुन: पंजीकरण शुरू




