Crime NewsLead NewsNational

जम्मू-कश्मीर : कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Jammu : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षबलों और दहशतगर्दों के बीच रविवार को मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि एनकाउंटर में मारा गया एक दहशतगर्द आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है. वह पाकिस्तान का रहने वाला था.

कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि कुपवाड़ा में हुए एनकाउंटर में जो आतंकी मारा गया है, उसकी पहचान पाकिस्तानी के रूप में की गई है. वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: चलती बस में ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, 15 यात्री घायल

कश्मीर के IG ने कहा कि जब सुरक्षा बल अभियान के तहत ठिकानों की तलाशी ले रहे थे, तो आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों की टुकड़ी पर फायरिंग कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक कुपवाड़ा के लोलाब इलाके में छिपे एक आतंकवादी शौकत अहमद शेख से पूछताछ के बाद कुपवाड़ा पुलिस ने सेना के साथ एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड की दुलार मरांडी अंतर्राष्ट्रीय मैत्री महिला फुटबॉल मैच के लिए स्वीडन रवाना

Related Articles

Back to top button