
Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में गुरुवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. पुलिस मुख्यालय में दोपहर को दूसरी मंजिल के सेक्शन ऑफिस में आग लगी. आग लगने की सूचना पर मुख्यालय में मौजूद सभी पुलिस अधिकारी पहुंच गये और अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया गया.
पुलिस मुख्यालय के टीएनएस सेक्शन के कमरे में अचानक आग लग गयी, हालांकि इससे बहुत नुकासन नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि आग लगाने से एक पंखा और कुछ फ़ाइल जल गयी हैं.

पुलिस मुख्यालय में लगी ग पर काबू पाने के बाद पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली कि आग ज्यादा फैली नहीं. दमकल की टीम मौके पर पहुंच कर गयी थी लेकिन दमकल के आने से पहले आग पर काबू पा लिया गया था. बता दें कि करीब 2 साल पहले भी पुलिस मुख्यालय में आग लगी थी.
इसे भी पढ़ें : बिहार : पिता लालू यादव के अधुरे सपने को पूरा करेंगे तेजस्वी




