West Bengal

#DilipGhosh के खिलाफ पश्चिम बंगाल के सभी थानों में दर्ज होगी प्राथमिकी

Kolkata: भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के खिलाफ राज्य के सभी थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. वामपंथी छात्र संगठन डीवाईएफआई की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है.

संगठन की ओर से बुधवार को जारी बयान में बताया कि पश्चिम बंगाल को देशद्रोहियों का गढ़ बोलने और सत्ता में आने पर आंदोलनकारियों को गोली मारने के दिलीप घोष के बयान को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज करायी जानी है.

इसे भी पढ़ें : #RIMS में डॉक्टरों की समस्या दूर करने के लिए प्रबंधन के निशाने पर निदेशक

गुरुवार से शुरू हो जायेगा कार्यक्रम

बताया गया है कि गुरुवार से ही शिकायत दर्ज कराने का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा. दरअसल गत रविवार को दिलीप नदिया जिले के राणाघाट में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान नागरिकता अधिनियम का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा था कि जो इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें सरकार आने पर गोली मार दी जायेगी.

इसके बाद उन्हीं की पार्टी के आसनसोल से सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने उनके बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया था. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24 परगना और नदिया जिले में दिलीप घोष के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज करा दी है.

इसे भी पढ़ें : #VBU नियमों को ताक पर रख बीएड कॉलेजों से वसूल रहा एफलिशिएशन फी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button