National

लोस चुनाव में जीते उम्मीदवारों की सूची को आज मिलेगा अंतिम रूप, चुनाव आयोग की बैठक संभव

New Delhi : लोकसभा चुनावों में विजयी हुए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को चुनाव आयोग बैठक कर सकता है.

विजयी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद आयोग इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सौंपेगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- रातू : प्रेमी को जिंदा जलाने वाली युवती अबतक पुलिस की गिरफ्त से दूर, प्रेमी की हुई मौत

वेल्लोर सीट पर चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं

देश की 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराए गए जबकि एक सीट (वेल्लोर) पर धन बल के अत्यधिक इस्तेमाल को देखते हुए चुनाव रद्द कर दिए गए. वेल्लोर सीट पर चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.

आयोग के सूत्रों ने बताया कि एक बार सूची को अंतिम रूप दे दिए जाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त एवं दोनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलने का समय लेंगे.

इसे भी पढ़ें- मॉब लिंचिंग : गोरक्षा के नाम पर महिला समेत तीन की पिटाई, वीडियो वायरल

सूची सौंपते ही 17वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया होगी शुरू 

चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रपति को सूची सौंपने के साथ ही 17वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को पूरा हो रहा है.

केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की. नए सदन का गठन तीन जून से पहले करना होगा.

Related Articles

Back to top button