
Dhanbad: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के समर्थन में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को कामरेड एके राय स्मृति भवन नुनूडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा गया कि जिला पुलिस प्रशासन बाघमारा विधायक के साथ साजिश रच रहा है. उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा के दौरान 21 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी निषेधाज्ञा
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के मजदूर नेता सबुर गोराई और पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि गरीब दलित पिछड़ा एवं अन्य दुखी परिवारों के लिए जनता दरबार लगाकर उनकी बातें सुनने और उसका निराकरण के कारण साजिश रची जा रही है. राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस दुर्व्यवहार पूर्ण कार्य कर रही है. जबकि जिला में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है. आए दिन हत्या, कोयला , लोहा चोरी आदि के मामले उजागर हो रहे हैं. बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. सबुर गोराई और पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि जन सेवा में लगे नेता के खिलाफ संविधान की धारा 120 बी का गलत उपयोग पुलिस कर रही है. निर्णय लिया गया कि 16 फरवरी को रणधीर वर्मा चौक पर समाज के लोग धरना देंगे.




