
Jamshedpur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया-कांदरबेड़ा रोड पर आनंदपुर के पास एक हाइड्रा ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार युवक सत्यनारायण दास गंभीर रुप से घायल हो गया है. वह पटमदा के मुकरुडीह गांव का रहनेवाला बताया जाता है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती किया गया है. युवक सिर में काफी चोट आई है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने हाइड्रा और बाइक जब्त कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur News: रोजगार के लिए एचसीएल के सीएमडी से गुहार, कोलकाता में अरुण शुक्ला से मिले इंटक नेता




