
Mumbai: भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी और देश की दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया. वो 91 साल की थी. अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ. वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी.
इसे भी पढ़ेंःबेरोजगारी, भ्रष्टाचार से भारतीय सर्वाधिक परेशान होते हैं : सर्वेक्षण
देश की सुरबहार वादक थीं अन्नपूर्णा देवी
बता दें कि अन्नपूर्णा देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध भारतीय सुरबहार वादक थीं. वह अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं. अलाउद्दीन खान के प्रसिद्ध शिष्यों आशीष खान (सरोद), अमित भट्टाचार्य (सरोद), बहादुर खान (सरोद), बसंत काबरा (सरोद) और हरिप्रसाद चौरसिया (बांसुरी) में अन्नपूर्णा देवी का भी नाम शामिल होता है.
इसे भी पढ़ेंः#MeToo पर मेनका गांधी ने कहा जांच के लिए बनायी जाएगी 4 सदस्यीय कमेटी
अन्नपूर्णा देवी का जन्म 1927 में मध्यप्रदेश के मैहर में हुआ था. देश की प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा देवी अलाउद्दीन खान की चार संतानों में सबसे छोटी थीं. और उन्होंने प्रसिद्ध संगीतकार रविशंकर से शादी की थी. बाद में उनकी शादी टूट गई थी. जिसके बाद उन्होंने मैनेजमेंट कंसलटेंट रुशिकुमार पांड्या से विवाह किया, जिनका 2013 में निधन हो गया.




