JharkhandRanchiSportsTOP SLIDER

फाइनल स्टेज पर पहुंची खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति प्रक्रिया, जल्द मिलेगी खुशखबरी

Amit Jha

Ranchi: सीधी नियुक्ति प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टेड खिलाडियों को जल्दी ही खुशखबरी मिलने वाली है. 39 खिलाड़ियों के हाथों में जल्दी ही ज्वाइनिंग लेटर मिलेगा. खेल विभाग के स्तर से उन्हें संपर्क किया जाने लगा है.

अधिकांश खिलाड़ियों को राज्य सरकार के स्तर से गृह विभाग में समायोजित किये जाने की तैयारी है. मुमकिन है कि अधिकांश खिलाड़ी बतौर कांस्टेबल पुलिस विभाग में योगदान दे दें. वहीं 3 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में ग्रेड-2 की नौकरी दी जा सकती है.

तीन को क्लास 2 में नौकरी

खेल विभाग ने 40 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति के तहत फाइनल कर रखा है. इसमें से एक बिरसी मुंडू को डीएसओ कार्यालय, रांची में नौकरी दी जा चुकी है. बाकी 39 खिलाड़ियों में 3 को नियमानुसार उनकी योग्यता को देखते हुए क्लास-2 में नौकरी दी जानी है. इसमें रितेश आनंद (एथलेटिक्स), मधुमिता कुमारी और भाग्यमती चानू (दोनों तीरंदाज) शामिल हैं.

35 खिलाड़ियों को गृह विभाग में ग्रुप-ग (पुलिस कांस्टेबल) के लिये नियुक्ति पत्र दिये जाने की तैयारी है. एक को शिक्षा विभाग में नौकरी मिलने की उम्मीद है. खेल विभाग ने अपने स्तर से बुधवार को खिलाड़ियों को संपर्क करते हुए उनसे पूछा भी है कि उन्हें गृह विभाग में सेवा देने पर कोई आपत्ति तो नहीं है.

मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश खिलाड़ी योगदान देने को तैयार हैं. कुछ गिने-चुने खिलाड़ियों की आपत्ति के मामले में सरकार के स्तर से फिर पहल किये जाने की सूचना है.

इंतजार की घड़ी होगी खत्म

सीधी नियुक्ति में शामिल कई खिलाड़ियों ने कहा कि आखिरकार अब उनकी मेहनत रंग ला रही. पिछले साल एक खिलाड़ी को ही नौकरी दिये जाने से वे निराश थे. पर अब खेल विभाग ने फिर से उनमें उत्साह भरा है. अब तक विमला मुंडा, लवली चौबे, नूतन मिंज, सीमा सिन्हा, अबू तालिब जैसे खिलाड़ियों को विभाग ने संपर्क किया है.

हालांकि योगदान दिलाये जाने की तिथि पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी है. खेल विभाग द्वारा 2019 में सीधी नियुक्ति प्रक्रिया के लिये आवेदन जारी किया गया था. इसके बाद 2020 में सीएम हेमंत सोरेन की पहल पर एक बार यह प्रक्रिया हुई.

दोनों लिस्ट के आधार पर अंततः 40 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दिये जाने का निर्णय सरकार के स्तर से तय हुआ. 29 दिसंबर, 2020 को बिरसी मुंडू को सीधी नियुक्ति के तहत जिला खेल पदाधिकारी के यहां क्लर्क की नौकरी दी गयी.

क्या कहता है विभाग

खेल सचिव पूजा सिंघल ने न्यूज विंग से कहा कि सीधी नियुक्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जल्दी ही 39 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दे दिया जायेगा. एक खिलाड़ी को पूर्व में ही नौकरी दी जा चुकी है.

इन खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी

खिलाड़ीखेलकैटेगरी
मधुमिता कुमारीतीरंदाजीख
रितेश आनंदएथलेटिक्सख
के एच भाग्यवती चानूतीरंदाजीख
लखी मंडलतीरंदाजीग
मनीषा सिंहताईक्वांडोग
वासिउल हसनहैंडबॉलग
कुमारी प्रियंकावुशुग
इंदु मुंडावुशुग
विप्लव कुमार झावुशुग
अर्पणा कुमारीकराटेग
जयलक्ष्मी कुमारीतीरंदाजीग
कविता कुमारीलॉनबॉलग
नविन कुमार रामसाइक्लिंगग
देवानंद बास्केकराटेग
सीमा कुमारी सिन्हाकराटेग
तुलसी हेंब्रमतीरंदाजीग
राहुल मिंजवुशुग
ज्योति कुमारीवुशुग
दीपक बहादुर तितुंगवुशुग
राम कुमार भट्टसाइकिलिंगग
आलोक लकड़ालॉनबॉलग
मो अबुतालिब अंसारीलॉनबॉलग
राजीव कुमार साहूलॉनबॉलग
नूतन मंजू मिंजलॉनबॉलग
परवीन अख्तरताइक्वांडोग
प्रीती कुमारीताइक्वांडोग
विमला मुंडाकराटेग
फनी भूषण प्रसादताइक्वांडोग
रीना कुमारीतीरंदाजीग
सुमनलता मुर्मूतीरंदाजीग
सुकमती पूर्तितीरंदाजीग
संगीता खलखोबॉक्सिंगग
फरजाना खानलॉनबॉलग
सरिता तिर्कीलॉनबॉलग
लखन हांसदासाइक्लिंगग
दिनेश कुमारलॉनबॉलग
लवली चौबेलॉनबॉलग
कृष्णा खलखोलॉनबॉलग
एम विजय कुमारकराटेग

 

Related Articles

Back to top button