
Ranchi: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार नियोजन पखवाड़ा 11 जुलाई से शुरू हो रहा है. इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के मकसद से सिविल सर्जन कार्यालय सभागार से जागरूकता रथ रवाना किया गया. रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने कहा कि परिवार विकास मेला की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए 27 जून से 10 जुलाई तक जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें-झारखंड राज्य के कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, कार्मिक विभाग ने जारी की अधिसूचना
घर-घर जाकर सूची तैयार करेंगे एएनएम और सहिया
इस दौरान एएनएम और सहिया घर-घर जाकर योग्य दंपत्ति की सूची तैयार करेंगे. वहीं रथ के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा. डॉ हरिजन ने कहा कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा. इस दौरान नुक्कड़-नाटक, प्रभात फेरी, रैली, प्रदर्शनी के अलावा स्टॉल लगाए जाएंगे. इस दौरान डीएस एके झा, एसीएमओ डॉ नीलम चौधरी, महेश कुमार, उद्यान, डॉ राजीव, नर्सिंग की छात्राएं और स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




