Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 15 राज्यों की 117 सीटों पर शाम सात बजे तक 66 प्रतिशत मतदान हुआ. तीसरे चरण वाली इन सीटों पर लोकसभा चुनाव 2014 में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ था.
उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने बताया कि मतदान के ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं. उल्लेखनीय है कि 11 अप्रैल को पहले चरण में 69.5 प्रतिशत और 18 अप्रैल को दूसरे चरण में 69.44 प्रतिशत मतदान हुआ था.
उल्लेखनीय है कि अब तक के तीन चरणों के दौरान इस चरण में सर्वाधिक 117 सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण में 91 और दूसरे चरण में 95 सीटों पर मतदान हुआ था. सिन्हा ने बताया कि अब तक तीनों चरणों में लोकसभा की 303 सीटों पर हुये मतदान में 69.81 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया.
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा : PM मोदी करेंगे चुनावी सभा को संबोधित, सुरक्षा में 10 हजार जवान तैनात
पिछले चुनाव के मुकाबले कम हुआ मतदान प्रतिशत
आयोग के आंकड़ों के अनुसार तीसरे चरण में शामिल मतदान वाले सभी राज्यों की चार सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में कम हुआ है. इनमें सर्वाधिक कमी जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट पर दर्ज की गयी. अनंतनाग में पिछले चुनाव के मुकाबले में अब तक हुये मतदान में 26.5 प्रतिशत और ओडिशा में छह सीटों पर 14.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी.
जिन चार सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में मत प्रतिशत बढ़ा है, उनमें असम की बरपेटा सीट पर सर्वाधिक 14.33 प्रतिशत इजाफा हुआ. इसके अलावा गुजरात की बनासकांठा सीट पर 3.16 प्रतिशत, केरल की पटनमथीटा सीट पर 1.23 प्रतिशत और अत्तिंगल सीट पर 0.3 प्रतिशत वोट बढ़ा है.
तीसरे चरण में ओडिशा की छह सीटों पर 58.13 प्रतिशत मतदान हुआ. इन सीटों पर 2014 में 72.45 प्रतिशत मतदान हुआ था. सिन्हा ने बताया कि मतदान के शाम छह बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26 सीटों पर सबसे अधिक 63.67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. साल 2014 के चुनाव में राज्य की इन सीटों पर 63.6 प्रतिशत मतदान हुआ था.
वहीं, गुजरात में चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 62.77 प्रतिशत मतदान हुआ. उंझा, ध्रांगधरा, जामनगर (ग्रामीण) और मनवदर विधानसभा सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव हुए. ये सीटें मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मतदान में हिस्सा लिया. शाह गांधीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं.
इसे भी पढ़ें- पीएम मोदी ने रांची में किया रोड शो, मोदी-मोदी के नारे लगे…
यूपी, पश्चिम बंगाल व कश्मीर में चुनाव का हाल
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर शाम सात बजे तक 56.57 प्रतिशत मतदान हुआ. इनमें सर्वाधिक पीलीभीत सीट पर 61.74 प्रतिशत और मैनपुरी में सबसे कम 53.37 प्रतिशत मतदान हुआ.
पीलीभीत से भाजपा के वरुण गांधी और मैनपुरी से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सपा के उम्मीदवार हैं. उत्तर प्रदेश की इन दस सीटों पर 2014 के चुनाव में 61.48 प्रतिशत मतदान हुआ था.
तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 0.45 से छह प्रतिशत तक की कमी आयी है. उत्तर प्रदेश की 80 में से अब तक तीन चरण में हुये 26 सीटों पर मतदान का प्रतिशत 60.7 रहा है.
इस चरण में पश्चिम बंगाल की पांच सीटों पर सर्वाधिक 78.98 प्रतिशत मतदान हुआ. यह तीसरे चरण के मतदान में शामिल 15 राज्यों में सर्वाधिक मत प्रतिशत है. पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में कुल दस सीटों पर 81.5 प्रतिशत मतदान हुआ है. हालांकि तीसरे चरण वाली सीटों पर 2014 के चुनाव की तुलना में इस बार 3.57 प्रतिशत कम मतदान हुआ।
वहीं जम्मू कश्मीर की अनंतनाग सीट के छह विधानसभा क्षेत्रों में 12.86 प्रतिशत मतदान हुआ. सिन्हा ने बताया कि जम्मू कश्मीर में मतदान के दौरान हिंसा या अन्य कोई शिकायत नहीं मिली है.
इसे भी पढ़ें- टिकट न मिलने पर नाराज सांपला ने कहा- बहुत दुख हुआ भाजपा ने गौ हत्या कर दी
बिहार, छत्तीसगढ़ व अन्य जगहों का हाल
इस चरण में बिहार की पांच सीटों पर शाम छह बजे तक 59.95 प्रतिशत मतदान हुआ. इन सीटों पर 2014 के चुनाव की तुलना में 5.13 प्रतिशत की कमी आयी है. इस चरण में छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर पिछले चुनाव की तुलना में 4.49 प्रतिशत कमी के साथ 64.68 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं असम की चार सीटों पर 70.05 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां भी पिछले चुनाव की तुलना में 1.69 प्रतिशत की कमी आयी है.
कर्नाटक की 14 सीटों पर 60.97 प्रतिशत, केरल की सभी 20 सीटों पर 69.02 प्रतिशत और त्रिपुरा की एक सीट पर 71.45 प्रतिशत मतदान हुआ. पूर्वी त्रिपुरा सीट पर 18 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान तीसरे चरण के लिये स्थगित कर दिया गया था.
इसके अलावा महाराष्ट्र की 14 सीटों पर शाम छह बजे तक 55.65 प्रतिशत और गोवा की सभी दो सीटों पर 70.97 प्रतिशत मददान हुआ. तीसरे चरण में ओडिशा की छह सीटों पर 57.86 प्रतिशत मतदान हुआ. यह पिछले दो चरणों में हुये मतदान की तुलना में न्यूनतम है. पहले चरण में राज्य की चार सीटों पर 73.82 प्रतिशत और दूसरे चरण में पांच सीटों पर 72.56 प्रतिशत मतदान हुआ था.
सिन्हा ने बताया कि तीसरे चरण में मतदान सामान्य रूप से शांतिपूर्ण रहा. केरल में 11 मतदाताओं की विभिन्न कारणों से मौत होने की सूचना मिली है. उन्होंने बताया कि मौत के यह मामले मतदाताओं के मतदान के लिये आने के दौरान या मतदान कर वापस जाने के दौरान अचानक बीमार होने जैसी वजहों से सामने आए हैं.
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद संसदीय क्षेत्र में एक मतदाता की हत्या और एक मतदान कर्मी की बीमारी के कारण मौत का मामला सामने आया है. सिन्हा ने स्पष्ट किया कि मृतक मतदानकर्मी ड्यूटी पर नहीं था. वहीं असम के एक मतदान केन्द्र पर मतदान के बहिष्कार की काशिश किये जाने की सूचना मिली है. इसके अलावा केरल में एक मतदान केन्द्र पर ईवीएम के बटन में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर मशीन को परीक्षण के बाद बदल दिया गया.