JharkhandLead NewsRanchi

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का सितम्बर तक विस्तार, MP संजय सेठ ने केंद्र का जताया आभार

Ranchi : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को सितंबर 2022 तक का विस्तार दिये जाने का फैसला केंद्र ने किया है. इस पर सांसद संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है.

सांसद ने कहा कि सितंबर 2022 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार देना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री देश के अंतिम व्यक्ति के लिए बहुत ही संवेदनशील हैं. उन्हें इस देश की गरीब जनता का दर्द पता है. प्रधानमंत्री के जमीन से जुड़े होने का प्रतिफल है कि वह इस देश के हर नागरिकों का ख्याल रख पा रहे हैं. इसी के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को सितंबर 2022 तक का विस्तार दिया गया है. यह अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने की दिशा में मजबूत कदम है.

सांसद ने कहा कि सरकार का यह बड़ा फैसला है. इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का वे हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं. रांची लोकसभा क्षेत्र सहित पूरे झारखंड की जनता की तरफ से भी वे उनका अभिनंदन करते हैं.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand: अफसरों पर लंबित आरोपों के मामले जल्द निपटायें जाएंगे, मांगी गई रिपोर्ट

 

Related Articles

Back to top button