
Bermo : बेरमो अनुमंडल के नावाडीह थाना अंतर्गत नावाडीह में सीआरपीएफ की 26 वीं बटालियन एवं नावाडीह थाना पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से भारी मात्रा मे विस्फोटक बरामद किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किसी कार से भारी मात्रा में विस्फोट लेकर जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने नावाडीह डुमरी मेन रोड पर दादू पहाड़ी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक सीआरपीएफ या पुलिस के द्वारा नहीं की गयी है. सूत्रों के अनुसार एक कार से काफी मात्रा में जिलेटिन विस्फोटक बरामद किया गया है. कार का नंबर बिहार का बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :अग्रवाल ब्रदर्स हत्याकांड: पुलिस की गिरफ्त से बाहर लोकेश चौधरी, तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी




