ChatraJharkhand

चतरा : सदर अस्पताल के स्टोर रूम के किनारे मिली एक्सपायरी दवाइयां

Chatra : स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी अपने कर्तव्यों से हटते नजर आ रहे हैं. एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां नसीब नहीं हो रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पताल में रखे दवाइयां एक्सपायरी हो गई. परिणाम यह हुआ कि दवाइयों को फेंकना पड़ा. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. सदर अस्पताल के स्टोर रूम के किनारे शनिवार को सरकारी एक्सपायरी दवाइयां फेंकी हुई मिली. फेंके गए दवाइयों में एमडीटी कॉम्बी चाइल्ड, दूसरी टिनिडाजोल टैबलेट व अन्य का नाम शामिल है. इनमें से एक दवा मल व दूसरा कुष्ठ रोग से संबंधित है.

इसे भी पढ़ें- मंत्री जी के कॉलेज में फेल हो रहे हैं छात्र, पैसाें की वसूली के लिए छात्रों को किया जाता है फेल

एक्सपायरी दवाइयां संक्रमण को दे रही निमंत्रण 

इन दोनों दवाई स्टोर रूम के किनारे काफी मात्रा में फेंका हुआ है. आकलन लगाए तो सारी दवाइयां की कीमत लाखों रुपए में होगी. गौर से देखने पर दवाइयां 2018 में ही एक्सपायरी हुई हैं. सूत्रों का कहना है कि यहां पर पिछले चार दिनों से फेंका गया है और काफी दुर्गंध भी दे रहा है. ऐसे में कोई बच्चा भूलवश खा लिया तो कुछ भी हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लापरवाही के कारण खुले आम फेंकी गई एक्सपायरी दवाइयां संक्रमण को निमंत्रण दे रही है. इन दवाइयों के दुर्गंध से आसपास के लोग काफी परेशान है. लोगों ने बताया कि उन दवाइयों को नहीं दफनाने से खतरा बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button