Crime NewsRanchi

मोबाईल टावर्स से बैट्रियां चोरी करने वाले निकले पूर्व कर्मी, तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ranchi: मोबाइल टावर्स से बैटरी चोरी करने चोर गिरोह का हजारीबाग जिले के गिद्दी थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई बैटरियां बरामद किया है. साथ ही आरोपियों के पास से वारदातों में प्रयुक्त किए जाने वाली कार (जेएच 01बीएल 8067) भी पकड़ी है. गिरफ्तार आरोपी में रांची जिला के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड निवासी शाहिद अंसारी पिता जाकिर अंसारी, लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र स्थित गाराडीह निवासी सद्दाम अंसारी पिता-इसराफिल अंसारी और यूपी के मेरठ जिले के लिसाडीह थाना क्षेत्र स्थित शाहजहां कॉलोनी निवासी शहनवाज शैफी पिता- मेहरुद्दीन शैफी का नाम शामिल है. मोबाईल टावर में बैट्री चोरी करने वाले ये सभी लोग पूर्व मे मोबाईल के टावरो में काम कर चुके है. एक बैट्री की कीमत 80 हजार है. करीब 8 लाख रुपये की बैट्री चोरी आरोपी ने की है. पुलिस के अनुसार 22-23 जून की रात गिद्दी थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड के निकट स्थित जिओ कंपनी के मोबाईल टावर से पांच बैट्री की चोरी का मामला सामने आया, इसी रात रेलीगढ़ ट्रैक्टर स्टैड के निकट स्थित जिओ कंपनी के ही दूसरे टावर से पांच बैट्री की चोरी की गई. मामले को लेकर गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई. छानबीन में पुलिस क जानकारी मिली कि जून माह में हजारीबाग जिले के अन्य थानों में स्थित मोबाईल टावर के बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. इसके अलावे रामगढ़, बोकारो और गुमला जिला में भी बैट्री की चोरी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे ने बड़कागांव एसडीपीओ की देखरेख में गिद्दी थाना पुलिस और जिला के विशेष छापेमारी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. जिले में जिन स्थानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था पुलिस जब सीसीटीवी फुटेज जांच की तो पता चला कि एक सफेद रंग की कार में तीन व्यक्ति घटना को अंजाम देने में शामिल है. पुलिस फुटेज के आधार पर लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र स्थित गाराडीह निवासी बाबर अंसारी पिता-क्यामुद्दीन अंसारी और मुस्ताक अंसारी पिता-रमजान अंसारी को गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को जेल भेज दिया. दोनो आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया गया.

हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो और गुमला से चोरी की बैट्री बेचता था दिल्ली में

लोहरदगा जिले के कैरो थाना क्षेत्र स्थित गाराडीह निवासी बाबर अंसारी और मुस्ताक अंसारी के स्वीकोरोक्ति बयान के आधार पर रांची के रिंग रोड स्थित टुण्डूल के कबाड़ी दुकान से दो चोरी के बैट्री बरामद किया गया. वही पुलिस छापेमारी कर कबाड़ी दुकान संचालक शहीद अंसारी और सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आऱोपी के निशानदेही पर रातु थाना क्षेत्र स्थित हाजी चौक के निकट अल कमर कॉलोनी के अंदर कबाड़ी गोदाम में छापेमारी किया गया. कबाड़ी का संचालन यूपी निवासी गुलबहार मल्लिक और पार्टनर शहनवाज शैफी द्वारा किया जाता है. इस गोदाम से गिद्दी थाना क्षेत्र से चोरी के तीन बैट्री बरामद किया गया. वही आरोपी शहनवाज शैफी को गिरफ्तार किया गया. शहनवाज शैफी ने अपने स्वीकोरोक्ति में पुलिस को बताया कि गोदाम में चोरी का बैट्री और अन्य समान खरीदकर ट्रक में लादकर दिल्ली में बेच देते है. मोबाईल टावर में बैट्री चोरी करने वाले ये सभी लोग पूर्व मे मोबाईल के टावरो में काम कर चुके है. इस वजह से बैट्री को कुछ ही मिनटो में खोल लेते है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि हजारीबाग के अलावे बोकारो, रामगढ़ और गुमला में मोबाईल टावर में बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

इसे भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की पहल पर राज्य में खुलेगा एक भव्य मेडिकल कॉलेज, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं    

Related Articles

Back to top button