JharkhandPalamu

स्वच्छता के लिए सभी का सहयोग जरूरी : अविनाश देव

Palamu :  बदलते परिवेश में स्वच्छता एक बहुत बड़ी चुनौती है. इसमें हर जाती, समाज एवं धर्म के लोगों का सहयोग जरूरी है. उक्त बातें मेदिनीनगर नगर निगम के नवनियुक्त ब्रांड अंबेसडर एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव ने कही. वे शनिवार की शाम स्वच्छता रैली को संबोधित कर रहे थे. उनके नेतृत्व में दुर्गा पूजा पर मेदिनीनगर निगम क्षेत्र को साफ व स्वच्छ बनाने को लेकर एक जागरूकता रैली निकाली गई. जिसमें शहर के शिक्षक,  अधिवक्ता एवं बुद्धिजीवी के साथ साथ काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं.

इसे भी पढ़ें-14 अक्टूबर को दिल्ली में जुटेंगे आदिवासी समाज के लोग, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

शहर को साफ सुथरा रखना हर व्यक्ति का फर्ज

रैली शहर भ्रमण के बाद संत मरियम आवासीय विद्यालय में समाप्त हुई. रैली के दौरान अविनाश देव ने क्लीन सिटी ग्रीन सिटी का नारा भी दिया. उन्होंने नगरवासियों से पूजा के अवसर पर शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की और पर्चे भी बांटे. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना हर व्यक्ति का कर्म ही नहीं बल्कि यह पूजा भी है. पूजा के मौके पर यदि शहर साफ सुथरा और प्रदूषण मुक्त रहेगा तो श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश को साफ सुथरा रखना गांधी, लोहिया के सपनों को साकार करने के बराबर है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन चला रखा है. हम सभी का दायित्व बनता है कि हम इस मिशन को और आगे बढ़ाएं. रैली के दौरान अधिवक्ता ओंकार तिवारी, विनोद प्रजापति, समाजसेवी मुनी बॉबी एवं अंजू समेत काफी संख्या में महिलाएं व गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button