
Jamshedpur : कोल्हान यूनिवर्सिटी की ओर से संचालित होने वाले प्राइवेट बीएड कॉलेजों में लगभग 50 फीसदी से ज्यादा सीटें खाली है. वहीं सरकारी कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटें अब भी खाली है. इन सीटों को भरने के लिए 17 जनवरी से काउंसलिंग शुरू की गयी है जो 22 जनवरी तक चलेगी. एडमिशन में देरी होने के कारण छात्रों का सेशन पूरे 8 महीने पीछे चल रहा है. जबकि अभी एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है. एडमिशन की प्रक्रिया समाप्त होने तक 2021-23 सेशन पीछे चलेगा. वही कोविड-19 के कारण छात्रों का ऑफलाइन क्लास के साथ ही ऑनलाइन क्लास भी बंद पड़ा है. यूनिवर्सिटी की ओर से यूजी पीजी के सामान्य कोर्स सहित वोकेशनल के भी सभी विषयों में एडमिशन ले चुके छात्रों का ऑनलाइन क्लास शुरू करने को कहा गया है लेकिन बीएड के छात्रों का अभी तक ऑनलाइन क्लास भी शुरू नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें- पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क लेने पर पर्यटन पदाधिकारी ने कराया मामला दर्ज




