ChatraJharkhandNEWS

चतरा में 23 क्विंटल डोडा लदा ट्रक जब्त, सात तस्कर गिरफ्तार

CHATRA: चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा पुलिस ने अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के यादव होटल के समीप से बिहार की ओर ले जाए जा रहे राजस्थान नम्बर के दस चक्का ट्रक से 135 बोरा अफीम डोडा बरामद किया. बरामद डोडा की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बतायी गयी. सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में चतरा के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी चतरा को सूचना मिली कि एक दस चक्का ट्रक संख्या RJ-07GC-221 से अवैध डोडा लादकर बिहार के डोभी की ऒर जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : मौजूदा कार मॉडलों में आगे की सीट पर एयरबैग लगवाने की टाईम बढ़ा, जानें नई डेडलाइन

पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए वाहन जांच टीम का गठन किया गया. इसी क्रम में काले रंग का स्कार्पियो नम्बर RJ-19U E-646 दस चक्का ट्रक को स्कॉट करते हुए आ रहा है. टीम द्वारा ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में ट्रक में लदे प्लास्टिक की बोरियों में रखा 135 बोरा अवैध डोडा बरामद किया गया. वहीं स्कॉर्पियो एवं ट्रक में बैठे चार  व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के स्वीकारोक्ति के बयान के आधार पर राजस्थान से आये दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें : पर्यावरणविद और यूनिवर्सिटी के पूर्व VC को घर में घुसकर मारा चाकू,हुई मौत, जानें क्या था विवाद

गिरफ्तार लोगों में मो फकरुद्दीन उम्र 45 वर्ष पिता मो याहिया रहमत चौक,लाईन मुहल्ला चतरा, मो अताउल्ला (27 वर्ष) पिता मो नासिर हुसैन,ओरुगेरुआ(हंटरगंज),मो मासूम(24 वर्ष) पिता मो सनाउल्लाह,सहादत चौक चतरा, मो अकरम(20 वर्ष) पिता जब्बार अंसारी, सहादत चौक,चतरा, सुखदेव(32 वर्ष) पिता गोखुल राम,भवाड थाना मथनियाँ, जिला जोधपुर(राजस्थान),महिराम(23 वर्ष) पिता प्रेमचंद,मवाड,थाना मधनिया, जिला जोधपुर(राजस्थान) का नाम शामिल है. इस सम्बंध में सदर थाना कांड संख्या 155/21,धारा 120 (बी) भादवि एवं 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ अविनाश कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक रामवृक्ष राम,सहायक अवर निरीक्षक सिरेन्द्र प्रसाद सिंह,सहायक अवर निरीक्षक दुखीराम महतो एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

 

Related Articles

Back to top button