Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह के डुमरी थाना में कार्यरत सैट जवान की मौत

  • चतरा के सिमरिया के झरही गांव का रहने वाला था

Giridih: डुमरी थाना में कार्यरत सैट के जवान जोसेफ बिन्हा की मौत हो गयी है. बताया जाता है कि जोसेफ की अचानक तबीयत बिगड़ी तब उसके साथी  जवानों ने तुरंत ही मीना जनरल अस्पताल डुमरी में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जोसेफ की साथी  जवानों के अनुसार वह शारीरिक रूप से अचानक असंतुलित होने के साथ उल्टी करने लगा. जवान की हालत खराब होते देख दूसरे सेट के जवान उसे तुरंत मीणा जेनरल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान जोसेफ बिन्हा को मृत घोषित कर दिया.

घटना की जानकारी पर डुमरी एसडीपीओ  नीरज कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया और परिजनों को घटना की सूचना के साथ-साथ अपने आला अधिकारियों को भी घटना की सूचना दी. घटना को लेकर एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह ने शोक व्यक्त किया है.

जोसेफ चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत झरही गांव का रहने वाला था.

इधर डुमरी एसडीपीओ नीरज सिंह ने बताया कि मृत जवान को पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा जाएगा. इसके बाद मृत जवान को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें – रांची-टाटा रोड पर हो रही अवैध वसूली, भाजपा ने प्रशासन से की एक्शन लेने की अपील

Related Articles

Back to top button