JharkhandLohardaga

इंजीनियर ने लगाई ट्रांसफर की फरियाद

Lohardaga: ग्रामीण विकास विभाग के भंडरा कार्य अवर प्रमंडल कार्यालय में नियुक्त सहायक अभियंता विजय कुमार दास ने अपने तबादले की फरियाद लगाई है. इंजीनियर साहब ने विभाग के प्रधान सचिव को पत्राचार करते हुए अपने स्थानांतरण की गुहार की है. विजय कुमार दास ने प्रधान सचिव को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह भंडरा में फिलहाल कार्यरत है. यहां पर लगभग 3 साल हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंःकोर्ट, पीएमओ, राष्ट्रपति, सीएम, मंत्रालय, नीति आयोग और कमिश्नर किसी की परवाह नहीं है कल्याण विभाग को

दो साल पुराने विवाद को लेकर दहशत

दरअसल, दो साल पहले उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी. तब से लेकर आज तक परेशानी का सामना कर रहे हैं. इस घटना के बारे में उन्होंने विभाग के अधिकारियों और सरकार के विभिन्न अधिकारियों को भी अवगत कराया था. फिलहाल उन्हें डर लग रहा है. उनका करियर बर्बाद करने की साजिश की जा रही है. ऐसे में उनका स्थानांतरण कहीं और किया जाए. उन्हें सत्ता पक्ष के लोगों से खतरा है. सहायक अभियंता ने पत्र की कॉपी प्रधान सचिव को भेजी है. यहां तक कि उन्होंने स्थानीय उपायुक्त और विभाग के कार्यपालक अभियंता को भी इस बारे में कोई पत्राचार नहीं किया.

मीडिया से दूर सहायक अभियंता

सहायक अभियंता पूरे मामले में मीडिया से कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं. यहां तक की वह किसी का फोन भी रिसीव नहीं कर रहे. इस मामले में कार्यपालक अभियंता मनमोहन झा का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. ना ही उन्हें कोई पत्र दिया गया है. अब इस मामले में जो कुछ भी करना है वह विभागीय सचिव ही करेंगे.

इसे भी पढ़ें – पाकुड़ समाहरणालय से लेकर तमाम शहर में डीसी के खिलाफ आजसू की पोस्टरबाजी, कहा – डीसी साहब जनता के सवालों का दें जवाब

बीजेपी ने किया खंडन

इधर मामले का भाजपा ने पूरी तरह से खंडन किया है. भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन राज ने कहा है कि दो साल पहले एक धार्मिक संगठन के साथ सहायक अभियंता का विवाद हुआ था. वह मामला कब का निपट चुका है. शायद सहायक अभियंता को ट्रांसफर चाहिए, इस वजह से वह इस तरह का स्वांग रच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – सवालः आखिर पाकुड़ में डीसी के खिलाफ हो रहे हंगामे पर सरकार क्यों नहीं ले रही संज्ञान

Related Articles

Back to top button