Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Srinagar: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. अभी भी इलाके में कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं. रविवार सुबह से ही इन्हें पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसके बाद चार आतंकियों के मारे जाने की खबर है.
इसे भी पढ़ें- #BlackLivesMatter अमेरिका में नस्लवाद के खिलाफ व्यापक पैमाने पर जारी हैं प्रदर्शन
जवाबी कार्रवाई में चार आतंवादी ढेर
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के रेबान इलाके में घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया. दरअसल, उन्हें इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में रविवार सुबह सूचना मिली थी.
उन्होंने बताया कि बल के तलाश दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गये.
इसे भी पढ़ें- George Floyd Protests: बुजुर्ग प्रदर्शनकारी को धक्का मारने के आरोप में बुफालो पुलिस के दो जवान सस्पेंड, 57 ऑफिसर्स ने दिया इस्तीफा
ज्यादा संख्या में आतंकियों के छिपे होने की आशंका
फिलहाल मारे गये आतंकियों की पहचान करने की कोशिश जारी है. वे किस संगठन से जुड़े थे, इस बारे में भी पता लगाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जारी है तथा इस बारे में और अधिक ब्योरे का इंतजार है.
मुठभेड़ से पहले यह माना जा रहा था कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे हो सकते हैं. लेकिन अब इनकी संख्या ज्यादा होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें- lockDownEffect : लंबी दूरी की बसों के बंद होने से 2.50 लाख लोग बेरोजगार, 75 करोड़ से ज्यादा आर्थिक नुकसान