
Jammu-Kashmir : शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. घटना शनिवार सुबह की है. सेना को यह जानकारी मिली थी कि जिले के गहंड इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद सेना ने सर्च अभियान चलाते हुए दो आतंकियों को मार गिराया.
सेना के जवानों ने चारों ओर से आतंकियों को घेर लिया और फिर उनपर कार्रवाई की. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. गौरतलब है कि इस कार्रवाई में सेना की 34 आरआर टुकड़ी एसओजी शोपियां एक साथ लगी हुई थी.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस के तंज पर केंद्रीय मंत्री का पलटवारः ‘चाहे जितना अपमानित किया जाए, अमेठी के लिये काम करती…
पिछले शनिवार भी दो आतंकी हुए थे ढेर
शोपियां इलाके में पिछले शनिवार को भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में भी दो आतंकी ढेर हुए थे. जसमें से एक एम.टेक का स्टूडेंट था और मारे जाने के तीन दिन पहले ही आतंकी बना था. वहीं दूसरे आतंकी की पहचान जिले के कीगम गांव के बिलाल अहमद के रूप में हुई थी.
यह मुठभेड़ परगुची गांव में हुई थी जब पुलिस इमाम साहिब के बाग इलाके में एक सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान छुपे हुए आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी की जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया था.
इसे भी पढ़ें- राजनीतिक हलकों में चर्चा, बहन मायावती क्या 23 मई के बाद भाजपा के साथ गठबंधन कर लेंगी?




