
Giridih : गिरिडीह के बेंगाबाद में रविवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घटना के मुताबिक गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य सड़क पर दो बाइकों के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई. इससे दोनों बाइक में सवार कुल तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें एक की हालात नाजुक बनी हुई है.
कैसे हुई दुर्घटना
जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गहिरजोर निवासी हदीस अंसारी अपने एक साथी नवासार निवासी सुजेश कोल्ह के साथ बेंगाबाद से गिरिडीह की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में एक अपाची बाइक सवार के द्वारा चकमा देने के कारण विपरीत दिशा से आ रहे एक दूसरे बाइक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई. स्थानीय लोगों और बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें गंभीर रूप से घायल सुजेश कुमार नामक युवक को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. जबकि हदीस अंसारी और एक अन्य घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है.




