JharkhandRanchi

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की मांग: कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की जल्द करायी जाये कोविड-19 जांच

Ranchi : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खौफ के बीच ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों की जल्द से जल्द जांच कराने की मांग की गयी है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पांडे ने कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन पिछले 10 दिनों से पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की मांग कर रहा है. कि जो भी पुलिसकर्मी संक्रमित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे हैं, उनकी जल्द से जल्द जांच करायी जाये. जिससे ये पता लग सके कौन-कौन से पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं.

साथ ही कहा कि समय पर इलाज शुरू हो पाये, यही सबसे बड़ी पहली प्राथमिकता है जांच नहीं होने की स्थिति में संक्रमित होने के बाद भी काफी दिन तक ड्यूटी में लगे रह रहे हमारे पुलिसकर्मी जो आने वाले समय में एक भयावह स्थिति उत्पन्न कर सकता है.

इसे भी पढ़ें – #CoronaVirus : ASI समेत 8 नये कोरोना पॉजिटिव, रांची के 5 नये इलाके चपेट में, राज्य में कुल 91 मरीज

पुलिसकर्मियों का 50 लाख के बीमा का प्रावधान जल्द लाया जाये

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए 50 लाख का बीमा लाने के प्रावधान के लिए पुलिस मुख्यालय से सरकार को पत्र भेजा जा चुका है. लेकिन उसपर सरकार अभी तक कोई विचार नहीं कर पायी है.

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन मांग करता है कि जल्द से जल्द पुलिसकर्मियों के लिए बीमा के दिशा में पहल करते हुए उन्हें बीमा का कवच बनाने का असीम कृपा किया जाये. राकेश पांडे ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए राज्य के तमाम पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं. सड़क पर दिन-रात हमारे जवान तैनात हैं, ताकि आम लोग घरों में सुरक्षित रह सकें. स्वास्थ्यकर्मियों की तरह ही पुलिस भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल है.

साथ ही उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान वो कभी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ सकते हैं. ऐसा होने पर उनकी जान तक जा सकती है. यहां तक कि कोरोना के मरीजों के लिए चिन्हित अस्पताल और जहां संदिग्ध को रखा गया है या उनकी जांच होती है,वहां भी पुलिस की तैनाती है.

राकेश पांडे ने कहा कि झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सभी सदस्य अपने 2 दिन का वेतन सरकार का आपदा कोष में देने को तैयार हैं. कहा कि इसी रकम का बीमा कर दिया जाये और उसी रकम से संक्रमित पुलिसकर्मियों का इलाज किया जाये.

इसे भी पढ़ें –सोशल डिस्टेंसिंगः निजी क्लीनिक नहीं दे रहे कोई सुविधा, धूप में खड़े रहकर नौनिहालों का कराना पड़ रहा इलाज

90 प्रतिशत से ज्यादा पुलिस बल फील्ड में हैं तैनात

झारखंड पुलिस की क्षमता 65 हजार के करीब हैं. इसमें सिपाही से लेकर अधिकारी तक शामिल हैं. इनमें से 90 प्रतिशत से ज्यादा सुरक्षा बल सीधे तौर पर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. इनकी तैनाती फील्ड में कहीं न कहीं है और ये कानून-व्यवस्था के साथ लॉकडाउन को अमल कराने में जुटे हैं. वहीं बाकी के पुलिसकर्मी दफ्तरों से यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

ASI समेत 8 नये कोरोना पॉजिटिव, रांची के 5 नये इलाके चपेट में, राज्य में कुल 91 मरीज

बता दें कि राज्य में सोमवार को 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. ये सभी लोग रांची के ही हैं. इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है. इन नये मरीजों के मिलने के बाद राज्य में अब कुल 91 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. इनमें एक एएसआई, एक एंबुलेंस ड्राइवर, एक हिंदपीढ़ी के निवासी और एक कडरू का बताया जा रहा है. एएसआइ हिंदपीढ़ी थाना में पदस्थापित थे.

इसके अलावा हिंदपीढ़ी से एक और व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं. एक डोरंडा, एक कांके, एक सेवा सदन, एक कडरू,एक रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती संदिग्ध और एक रांची रेलवे स्टेशन के पास का निवासी हैं.

सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित एएसआइ रांची जिला बल के हैं. हिंदपीढ़ी थाना में पदस्थापित थे और कई दिनों से हिन्दपीढ़ी इलाके में ड्यूटी कर रहे थे. इस खबर के बाद पुलिस विभाग में सनसनी फैल गयी है.

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों प्रशासन ने हिन्दपीढ़ी इलाके में ड्यूटी करने वाले जवानों को हटाकर दूसरे जवानों को लगाया था. पहले से ड्यूटी कर रहे जवानों को क्वारंटाइन में भेजा गया था.

इसे भी पढ़ें – फल दुकानदार पर FIR: पूर्व CM रघुवर ने कहा गलत है सरकार का रवैया, मंत्री रमेश्वर बोले रघुवर से यही उम्मीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button