JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

बिजली बोर्ड का पूजा पंडाल संचालकों को निर्देश, सुरक्षा मानकों का करें पालन, हर इलाके में तैनात रहेंगे विद्युतकर्मी

Ranchi: दुर्गा पूजा से लेकर छठ तक के लिये बिजली बोर्ड ने तैयारी कर ली है. पिछले कुछ समय से बिजली बोर्ड की ओर से लगातार नोटिस जारी कर पंडाल संचालकों और बिजली कर्मियों को आदेश दिया जा रहा है. इसी क्रम में एक आदेश फिर से जारी किया गया है. जिसमें बताया गया है कि बिजली कर्मियों का दस्ता हर एरिया में उपलब्ध रहेगा. वहीं, पूजा पंडालों में भी कर्मियों को ड्यूटी में लगायी जायेगी. इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि पंडाल में किसी तरह की बिजली संबधी घटना न हो, इसके लिये पंडाल संचालक सुरक्षात्मक उपाय करेंगे. इसके लिये आगलगी या शॉट सर्किट जैसी घटनाएं होने पर रबर मेट, अग्निशामक यंत्र, सूखे बालू से भरी बाल्टी, शॉक ट्रीटमेंट चार्ट, खतरे की मानक तख्ती हर एक पंडाल में रखना अनिर्वाय है. पंडालों को हिदायत दी गयी है कि कटे छंटे तारों का उपयोग नहीं किये जायें. बिजली संबधी कनेक्शन मानकों को ध्यान में रख लें.

 

स्वीकृति जरूरी: निगम ने कहा है कि आयोजक अनुमति और विद्युत भार स्वीकृति के बाद ही पूजा पंडालों में विद्युतीकरण एवं विद्युत सजावट का कार्य करें. पूजा पंडालो में विद्युत आपूर्ति के लिए झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के पदाधिकारी से लोड स्वीकृत कराकर विद्युत कनेक्शन लें. सभी विद्युत उपकरण धातु निर्मित स्ट्रक्चरों जांच कर ही इस्तेमाल में लाना है.

 

पंडालों में टीम रखेंगी नजर:बिजली बोर्ड ने पंडाल संचालकों को आदेश दिया है कि पंडाल में विद्युत नियंत्रण कक्ष या पैनल ऐसी जगह में बनाएं जहां श्रद्धालुओं की भीड़ न हो. विद्युतकर्मी आसानी से उक्त स्थान पर आ-जा सकें. साथ ही विद्युत नियंत्रण कक्ष का बोर्ड प्रदर्शित करें. जेनरेटर का अधिष्ठापन नियमानुसार करें. मेन स्वीच एंव चेंज ओवर स्वीच का व्यवहार अवश्य करें.

Related Articles

Back to top button