
Palamu : डालटनगंज-औरंगाबाद जर्जर एनएच 98 पर बने-बने बड़े-बड़े गड्ढे और उसमें जमे बरसात के पानी के कारण हर दिन हो रही दुर्घटनाओं के विरोध में आज बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने धनरोपणी कर विरोध जताया. पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड अंतर्गत अररूआ स्थित मिडिल स्कूल के समीप एनएच को जाम कर राजद जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ धनरोपनी की व विरोध प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें- जेबीवीएनएल फाइनांस कंट्रोलर उमेश कुमार को डीमोट करने का आदेश
जर्जर सड़क सरकार के विकास का आईना
मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि जर्जर सड़क सरकार के विकास का आईना दिखा रहा है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डों के कारण लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करते है. वहीं आये दिन दुर्घटनाओं का शिकार बनते है. सड़क निर्माण को लेकर राजद द्वारा 11 सितम्बर 2017 को प्रखंड पर धरना दिया गया, वहीं 1 नवम्बर 2017 को एनएच जाम किया गया था, इसके बावजूद सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया जाता है, तो वे चरणबद्ध उग्र आंदोलन करेंगे।
इसे भी पढ़ें- जस्टिस अनिरुद्ध बोस को झारखंड हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश
ये थे मौजूद
प्रदर्शन में राजद के वरिष्ठ नेता महादेव यादव, कामेश्वर पासवान, अनिल शौंडिक, श्यामउदित पासवान, सत्येंद्र पासवान, रेणु देवी, सत्येंद्र साव, विकास पासवान, रवि साव, लक्ष्मण यादव, प्रदीप चैधरी, रविंद्र ठाकुर, रंजन सिंह, नरेंद्र सिंह, दुखन पासवान पदारथ मेहता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल थे।
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




