Corona_UpdatesNational

देश में Corona केस पहुंचा 5 लाख के करीब, एक दिन में 17 हजार से अधिक केस

New Delhi: देश में लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ते ही जा रहा है. हर दिन हजारों केस सामने आ रहे हैं. वहीं सैंकड़ों लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में फिर सबसे ज्यादा नये केस सामने आये हैं.

इसमें 17 हजार से ज्यादा नये केस सामने आये हैं. जिसके बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़कर पांच लाख के करीब पहुंच गयी है. वहीं 400 से अधिक लोगों की पिछले 24 घंटे में इस महामारी की वजह से मौत हो गयी है.

इसे भी पढ़ें- चीन एशियाई देशों के लिए खतरा! एशिया में अमेरिका बढ़ायेगा सैन्य ताकत

4,90,401 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ाें से इसका पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के सर्वाधिक 17,296 नये केस सामने आये हैं. इसके बाद कुल पॉजिटिव केस की संख्या 4,90,401 हो गयी है.

जबकि देश भर में कोरोना वायरस से 407 मौतें हुई हैं. जिसके बाद देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,301 हो गयी है. देश में 4,90,401 मामलों में से 1,89,463 एक्टिव केस हैं. वहीं 2,85,637 लोग इस भयंकर बीमारी से ठीक हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- आसमान से बरसी मौतः चार राज्यों में बिजली गिरने से 135 लोगों की गयी जान, कई घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button