National

2019 का चुनाव महत्वपूर्ण,  मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आये, तो देश 50 साल पीछे चला जायेगा :   सीतारमण

Bengaluru : रक्षामंत्री ने लोकसभा चुनाव 2019 को भारत के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 किसी अन्य चुनाव की तरह नहीं है.  इस चुनाव को हम हल्के में नहीं ले सकते हैं. हम सभी को इसका प्रचार करना होगा;  हमने 2013-14 में जो किया था उससे 10 गुना ज्यादा करना होगा. भाजपा चुनाव लड़ेगी. खासतौर से मोदी जी के नेतृत्व में हम एक अच्छी लड़ाई लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे. रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में नहीं लौटते हैं तो देश 50 साल पीछे चला जायेगा.  कहा कि यदि हम पीछे हो जाते हैं और यदि आप एक अच्छी मजबूत बहुमत वाली सरकार बनाने का मौका खो देते हैं तो आप कम से कम 50 साल पीछे चले जायेंगे. बता दें कि रक्षामंत्री सीतारमण ने रविवार को बेंगलुरु में थिंकर्स फोरम द्वारा आयोजित एक अनौपचारिक बातचीत में अपने विचार रखे.

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के काम को मान्यता नहीं दी जाती है तो भारत पहली बार मतदाताओं का अनादर करेगा. इस क्रम में सीतारमण ने कहा,  हम में से जो 20वीं शताब्दी में पैदा हुए हैं, हम उन लोगों को हानि पहुंचायेंगे जो पहली बार मतदान करने जा रहे हैं.  कहा कि क्या हम उन ताकतों को वापस लाकर इस देश के युवाओं का अनादार नहीं करने वाले हैं जिन्हें इस देश से खुशी नहीं है?

स्वच्छ राजनीति के प्रति कोई समर्पण नहीं है

सीतारमण के अनुसार स्वच्छ राजनीति के प्रति कोई समर्पण नहीं है और खुद से पहले राष्ट्र को रखने के प्रति कोई समर्पण नहीं है. पीएम मोदी की तारीफ करते हुए रक्षामंत्री ने कहा, किसी भी देश के इतिहास में ऐसा हमेशा नहीं होता कि आपको ऐसा नेतृत्व मिले जिसके बारे में आपको पता हो. उन्होंने दावा किया कि 2014-19 के बीच में उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर कोई खुसफुसाहट तक नहीं सुनी है. सीतारमण का कहना था कि पिछले पांच सालों में बहुत काम हुआ है. आपने देखा कि प्रधानमंत्री ने बिना एक दिन का ब्रेक लिए काम किया और हम सभी को हमारे मंत्रालयों से ऊपर रखकर प्रेरित किया गया.

सीतारमण ने वर्तमान और पिछली सरकार में सबसे बड़ा और ध्यान देने योग्य अंतर बताते हुए कहा कि मोदी जी के शासन में भ्रष्टाचार को लेकर कहीं कोई कानाफूसी तक नहीं हो रही है.  इसी वजह से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मुद्दों को इंगित करने की आवश्यकता महसूस हो रही है.

इसे भी पढ़ें :  सफाईकर्मियों के पैर धोना असंवैधानिक, उन्हें तुच्छ दिखाकर खुद को महिमामंडित करने जैसा ! 

Related Articles

Back to top button