Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

छोटे भाई के अफेयर की सजा बड़े को, कार में जिंदा जलाया

Chittoor: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में छोटे भाई के अफेयर की सजा बड़े भाई को मिली. उसे कार में जिंदा जला दिया गया. मृतक का नाम नागराजू है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बताया जाता है कि मृतक के छोटे भाई पुरुषोत्तम का शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा था. महिला के परिजनों ने बड़े भाई नागराजू को बुलाया था. नागराजू को अपनी कार में बैठाकर किसी अनजान जगह जा रहे थे. इसी दौरान उन लोगों ने नागराजू के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांध दिए.

 

इसके बाद महिला के परिवार वालों ने कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. उन लोगों ने कार को खाई में गिराने की कोशिश भी की, लेकिन कार के पहिए के आगे बड़ा पत्थर आ जाने से कार खाई में नहीं गिरी. नागराजू को कार में जलता हुआ देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर जुटे लोगों ने नागराजू को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Related Articles

Back to top button