
Ranchi..केंद्र सरकार ने झारखंड कैडर के आठ राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नति देने की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, संघ लोक सेवा आयोग ने 8 दिसंबर 2025 को बैठक कर वर्ष 2022 और 2023 की चयन सूची को स्वीकृति प्रदान की। अधिसूचना में बताया गया है कि झारखंड राज्य पुलिस सेवा के उन अधिकारियों के नामों को चयन सूची में शामिल किया गया है, जिन्हें आईपीएस में पदोन्नति के बाद झारखंड कैडर में रिक्त पड़े आठ पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

इन अधिकारियों को मिली प्रमोशन
शिवेंद्र
राधा प्रेम किशोर
मुकेश कुमार महतो
दीपक कुमार
मंजरोल होड़ा
राजेश कुमार
रोशन कुमार
श्रीराम समद




