Main SliderNationalNEWS

जम्मू-कश्मीर में खाई में कैब गिरने से आठ लोगों की मौत, कारगिल में जामिया मस्जिद में लगी भीषण आग

Jammu-Kashmir: जम्मू और कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में बुधवार को एक कैब के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई है. समाचार एजेंसी के मुताबिक किश्तवाड़ के उपायुक्त देवांश यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आठ लोग प्राइवेट कैब से यात्रा कर रहे थे. उन्होंने बताया, ” इसमें सवार सभी लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है. आठों के शव बरामद कर लिए गए हैं.” दुर्घटना पर जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जाहिर किया है और पीड़ित परिवार की मदद के लिए जिला प्रशासन को आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें: Newswing Special : ब्राजील की विलुप्त हो रही जनजातियों तक उच्च शिक्षा पहुंचाने की कोशिश कर रही जुलियाना

 

कारगिल में जामिया मस्जिद में लगी भीषण आग 

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में एक प्रमुख मस्जिद में भीषण आग लग गई. समाचार एजेंसी के एएनआई के मुताबिक जामिया मस्जिद, कारगिल के द्रास इलाके में हैं और आग ने पूरी मस्जिद को अपनी चपेट में ले लिया है. लोगों ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि पुलिस, स्थानीय निवासी और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button