Jamshedpur

बारीनगर में अकीदत के साथ मनाया गया इद मुलादुन्नबी

Jamshedpur : टेल्को के बारीनगर साबरी चौक पर हर साल की तरह सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए ईद मिलादुन्नबी अकीदत के साथ मनाया गया. कोरोनाकाल को देखते हुए और सरकारी निर्देश का ध्यान रखते हुए जुलूसे मोहम्मदी नहीं निकाला गया. इमामबाड़ा के पास ही फातेहा ख्वानी की गई. खलीफा आलमताज ने कहा कि हमें अपने नबी का  जीवन पद्धति पर चलना चाहिए. एक-दूसरे से खुश अखलाकी से मिलकर, सादा जीवन का दर्स पर चलना चाहिये. इस बीच बच्चों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई.

मौके पर ये थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से खलीफा आलमताज, सैयद नासीर, मो. नसीम, शोएब अख्तर मंटू,  मो. रिजवानुल्लाह, मौलाना जेयाउल्लाह, कादरी, मो. खुर्शीद आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- परसूडीह में युवक की हत्या, फंदे से लटका मिला शव, मामला दर्ज

 

 

Related Articles

Back to top button