
Ranchi: वीई कामर्शियल वेहीकल्स लिमिटेड ने झारखंड की राजधानी में आयशर बस और ट्रक की बिक्री शुरू की है. कंपनी के 35वें डीलरशिप की शुरुआत प्रबंध निदेशक और सीईओ विनोद अग्रवाल ने रांची-टाटा रोड के रामपुर के पास की. उदघाटन के मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि आयशर बसें और ट्रक हेवी, लाईट और मीडियम ड्यूटी की श्रेणी में प्रस्तुत किये गये हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी सर्विस सेंटर से लोगों को अन्य सुविधाएं भी प्रदान कर रही हैं.
इसे भी पढ़ेंः डोडा तस्करी और ट्रक लूटने की अलग-अलग घटना में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार
बेहतर आधारभूत संरचना
कंपनी ने विक्रय उपरांत सर्विस देने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना भी तैयार की हैं. इसमें दो वर्कशॉप ऑन ह्वील, चार सर्विस वैन भी शामिल हैं. कंपनी की तरफ से 560 टच प्वाइंट ऑफ सेल्स भी स्थापित किये गये हैं. देश भर में 22 सौ से अधिक स्पेयर पार्ट्स के विक्रेता भी बहाल किये गये हैं. उन्होंने कहा कि रांची में तीनों श्रेणियों की बसों और ट्रकों की बिक्री को प्राथकिता दी जायेगी. उन्होंने कहा कि वीईसीभी आयशर मोटर्स लिमिटेड का संयुक्त उद्यम है, जिसकी शुरुआत 2008 में की गयी थी. कंपनी की तरफ से वोल्वो बसें और ट्रकों की भी बिक्री की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः दुमका : वज्रपात का कहर, घर के मलबे में दबकर तीन की मौत, दो गंभीर




