JharkhandRanchi

डोडा तस्करी और ट्रक लूटने की अलग-अलग घटना में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार

Ranchi : रांची पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने 15 लाख रुपए के डोडा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं 30 अक्टूबर 2018 को नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा घाटी रिफाइंड तेल से भरी ट्रक को लूटने के आरोप में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. डोडा तस्करी में चूरू लोहरा, कार्तिक महतो वहीं ट्रक लूटने की घटना में मनीष प्रधान,और सुनील यादव शामिल है.

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार ने शहीदों के बच्चों की बढ़ायी स्कॉलरशिप और रघुवर सरकार ने पुलवामा शहीदों को ठगा

15 लाख रुपया के डोडा के साथ दो गिरफ्तार

रांची पुलिस ने 15 लाख रुपये के डोडा के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची अनीश गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के कोलाद गांव में कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध डोडा तस्करी करने वाले हैं. सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी.

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर डोडा तस्कर गाड़ी एवं डोडा से भरा बोरा छोड़कर भागने लगे. लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तर कर लिया. सात ही मौके से 45 बोरा डोडा बरामद किया. जिसकी किमत बाजार में 15 लाख रुपये बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड का एक ऐसा गांव जहां पानी के अभाव में नहीं बजती है शहनाई, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग (देखें…

ट्रक लूटने के आरोप में दो गिरफ्तार

30 अक्टूबर 2018 को नामकुम थाना क्षेत्र के रायसा घाटी में ट्रक पर लदे रिफाइंड तेल को सात अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. इसी क्रम में दो लोगों को ग्रफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. पूर्व में भी यह लोग ट्रक लूटने की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने मामले में शामिल और लोगों का नाम भी बताया है. पुलिस फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Related Articles

Back to top button