BiharCrime News

नालंदा में बेखौफ चोरों ने आभूषण दुकान को बनाया निशाना , 25 लाख रुपये के जेवरात उड़ाये

Nalanda : जिले में बेखौफ बदमाशों ने आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए 25 लाख रुपये के जेवरात की चोरी की है . इस दौरान चोरों ने कुछ नगद पर भी हाथ साफ किया है . इस घटना से क्षेत्र के आभूषण कारोबारियों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ें : रांची : मोरहाबादी में ढाई एकड़ भूमि पर है अवैध कब्जा, कल से हटेगा अतिक्रमण

शटर तोड़कर घुसे चोर

यह घटना सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के पावापुरी मोड़ के बीचों बीच स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई है. कुछ बदमाश प्रकाश ज्वेलर्स का शटर तोड़कर गुरुवार देर रात अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

क्या कहते हैं व्यवसायी

दुकान मालिक प्रकाश ने बताया कि लगभग 25 लाख रुपये के सोने चांदी सहित अन्य जेवरात की चोरी हुई है. उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह वे अपनी दुकान बंद करके ने घर चले गए थे . सुबह जब दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि शटर टूटा हुआ है और पीछे का ग्रिल भी टूटा पड़ा है.
इसके बाद उन्होंने दुकान के भीतर जाकर देखा तो तिजोरी का ताला टूटा हुआ था और सोने-चांदी समेत अन्य आभूषण गायब थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में IPS के दर्जनों पद खाली, प्रमोशन के इंतजार में कट रहे कईयों के दिन

Related Articles

Back to top button