JharkhandLateharRanchi

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में नपे वेलफेयर सुपरवाइजर पी शंकर भगत, डीसी अबु इमरान ने सभी पावर किया जब्त, चलेगी विभागीय कार्रवाई

Latehar : राज्य में लगातार स्कॉलरशिप घोटाला सामने आ रहा है. इसे लेकर राज्य सरकार गंभीर है. लातेहार में भी अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले का मामला सामने आया है.

कल्याण विभाग में कल्याण पर्यवेक्षक के तौर पर कार्यरत पूर्ण शंकर भगत की भूमिका पर सवाल उठे हैं. इसे देखते हुए डीसी अबू इमरान ने कार्रवाई की है. भगत के अधिकारों को जब्त कर दिया है. उस पर विभागीय कार्रवाई किये जाने की भी बात कही है.

इसे भी पढ़ें : घरेलू कलह से मानसिक तनाव में आकर युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

किया जायेगा निलंबित

जिले में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला सामने आने पर अबु इमरान ने एक्शन लेने की बात कही है. भगत के सभी अधिकारों को सीज किये जाने के अलावे उसके खिलाफ जांच चलाये जाने का निर्देश दिया है. जांच में दोषी साबित होने पर उसे निलंबित करने के साथ साथ विभागीय कार्रवाई भी किये जाने की बात कही है.

डीसी के मुताबिक अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला की जांच एक टीम द्वारा शुरू कर दी गयी है. इसमें प्रथम दृष्ट्या कल्याण पर्यवेक्षक पूर्ण शंकर भगत दोषी पाये गये हैं. इसे लेकर कार्रवाई की गई है. उनके सारे अधिकार को जब्त कर लिया गया है.

छात्रों का हक मारनेवालों पर सरकार कठोर

अबु इमरान के मुताबिक जिले में अल्पसंख्यक घोटाला की जांच की जा रही है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए कानूनी कारवाई की जाएगी. बच्चों का हक छीनने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा.

Related Articles

Back to top button