
Ranchi: राज्य में कोरोना का संक्रमण जारी है. वहीं सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो भी इसकी चपेट में हैं.फिलहाल उनका इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. डुमरी से विधायक जगरनाथ महतो की हालत में कोई सुधार होता नहीं देख उन्हें रिम्स से रांची के मेडिका में शिफ्ट किया जायेगा.
बता दें कि इससे पहले शिक्षा मंत्री का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टर्स ने उनके परिवार को उन्हें एयर लिफ्ट कर दिल्ली लले जाने की सलाह दी थी, जिसे परिवार ने नहीं माना और फिलहाल उनके बेहतर इलाज के लिए जगरनाथ महतो को मेडिका में भर्ती कराया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :हाथरस केस पर सियासत तेज, पीड़ित परिवार से मिलने जायेंगे राहुल-प्रियंका, प्रशासन की मोर्चाबंदी
सोमवार को हुए थे रिम्स में भर्ती
बता दें कि सोमवार को ही उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था. इसके पहले उन्हें हल्की खांसी की शिकायत थी, जिसका उन्होंने अपने गृह जिला बोकारो में स्थानीय स्तर पर इलाज भी कराया था, लेकिन उससे राहत नहीं मिली, बाद में उनका रेपिड एंटीजेन टेस्ट बोकारो में कराया गया, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था.
इसे भी पढ़ें :धौनी की नयी भूमिका, बनायेंगे पौराणिक कथा पर वेब सीरीज !




