DumkaLead NewsNEWS

दुमका में नाबालिग युवती की जलाकर हत्या, घर से मिला शव

Dumka: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कजलादहा गांव में नाबालिग युवती की जलाकर हत्या कर दी. लड़की का शव घर से बरामद हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

मृतका की मां ने बताया कि रात में कोई घर पर आया और बेटी को जलाकर मार डाला. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है.

 

हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जाहिर की जा रही है. पुलिस स्निफर डॉग की टीम के साथ पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. अभी तक हत्या का सुराग नहीं मिल पाया है. दुमका के डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती को घर में ही जलाकर मार दिया गया है. पीड़िता के साथ घर में मां भी रहती थी. पिता का देहांत काफी पहले हो चुका है. डीएसपी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button