Lead NewsNationalNEWS

Corona Update: 24 घंटे में 41,506 संक्रमित मिले, 895 लोगों की जान गई

New Delhi: देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर बेशक, थमता दिख रहा है, लेकिन नये संक्रमितों की संख्या में उतार-चढ़ाव का क्रम जारी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 41,506 नये मामले सामने आये हैं. इस दौरान 895 लोगों की मौत भी हुईं. इससे एक दिन पूर्व 24 घंटे में 24 घंटे में 42,766 नए मरीज मिले थे और 1206 की मौत हुई थी.

इसे भी पढ़ेंःRanchi में इस साल भी नहीं निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा, राज्य सरकार का फैसला

देश में अब तक तीन करोड़ से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं. इनमें 2,99,75,064 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. देश में अब कुल सक्रिय मामले 4,54,118 हैं. अब तक कुल 4,08,040 लोगों की देश में मौत हो चुकी है. देश में स्वस्थ होने की दर 97.20 फीसदी है. जबकि मृत्यु दर 1.32 फीसदी है. देश में अब तक 37,60,32,586 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाये जा चुके हैं.

Related Articles

Back to top button