
Ranchi : अवैध खनन मामले में ईडी की टीम ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से 10 घंटे से पूछताछ की. बुधवार को वह सुबह 11 बजे से ईडी कार्यालय में थे. उन्हें कल फिर से कार्यालय बुलाया गया है. पूछताछ के बाद अभिषेक प्रसाद अपने आवास चले गये. पूछताछ के दौरान ईडी ऑफिस में हलचल रही. अवैध खनन मामले में ईडी की टीम को पंकज मिश्रा से पूछताछ के दौरान कई सबूत मिले थे. जिसके आधार पर ईडी की टीम ने अभिषेक प्रसाद को समन जारी किया था. ईडी कार्यालय में अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू कई दस्तावेज लेकर आये थे, जिसके आधार पर ईडी की टीम ने पूछताछ की है.
आपको बता दें कि एक हज़ार करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था. फिलहाल पंकज मिश्रा रिम्स में इलाजरत हैं. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू की मुसीबतें बढ़ सकती हैं.
इसे भी पढे़ं:COMMONWEALTH GAMES 2022: झारखंड की सलीमा ने दिखाया हुनर, सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम




