GiridihJharkhand

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : गिरिडीह में जगह-जगह पर योग शिविर का आयोजन

Giridih : विश्व योग दिवस के मौके पर हर किसी ने योग किया. योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के आवाह्न पर मंगलवार की सुबह गिरिडीह के कोने कोने में योग शिविर हुआ. बच्चों से लेकर युवा, वृद्ध महिलाओं ने एक साथ योग किया और निरोगि काया के लिए अनुलोम विलोम के साथ प्राणायाम, वक्राशन, कपालभाती और वज्राशान समेत योग की कई क्रियाओ को किया.

जिला मुख्यालय में ही स्टेडियम में पतंजलि योग समिति के नवीनकांत सिंह, पुष्पाशक्ति के नेतृत्व मे भव्य योग शिविर आयोजित हुआ. इस दौरान शिविर में डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ के साथ उद्योगपति गुणवंत सिंह सलूजा और शहर के कई नामचीन लोगो ने योग किया. स्टेडियम में पतंजलि योग समिति के द्वारा योग शिविर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुटी. जबकि गिरिडीह न्यायालय में ही आयोजित योग शिविर में प्रधान जिला जज वीना मिश्रा के साथ कुटुंब न्यायाधीश अरविंद पांडेय के साथ कई न्यायिक अधिकारी और न्यायालय के कर्मियों ने इस दौरान योग किया.

वहीं पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर भी कई भाजपा नेताओं ने योग किया. जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, संदीप डंगाईच, मनोज संघई, हबलु गुप्ता, संजीत सिंह पप्पू समेत कई भाजपा नेताओं ने योग किया. जबकि सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव के आवास पर योग शिविर का आयोजन हुआ. जहां भाजपा नेता मुकेश जालान, मनोज जालान समेत कई लोगो ने खुद को योग से जोड़ा और योग की कई क्रियाओं को किया.

इस बीच क्रीड़ा भारती के नेतृत्व में ही शहर के सर जेसी बोस स्कूल में भव्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर में कई स्कूलों के साथ खेल संगठन से जुड़े करीब तीन सौ लोगो ने योग किया. जिसमें क्रीड़ा भारती के जिला संयोजक प्रदीप जैन के साथ जिला मंत्री अमित स्वर्णकार के साथ विजय सिंह, राजेंद्र तवे समेत कई लोगो ने सामूहिक रूप में योग किया.

 

Related Articles

Back to top button