West Bengal

#Howrah में नगर निगम के नल से निकल रहे हैं केंचुए

Kolkata: हावड़ा नगर निगम के 39 नंबर वार्ड के नस्करपाड़ा इलाके में रहने वाले लोग आजकल पानी की किल्लत से काफी परेशान हैं. पिछले कई दिनों से नगर निगम के नल से केंचुए और अन्य कीड़े-मकोड़े निकल रहे हैं.

लोग जैसे तैसे पानी को छानकर नहाने और शौचालय जाने के लिए तो इस्तेमाल कर ले रहे हैं लेकिन पीने के लिए उन्हें पानी नहीं मिल रहा.

आरोप है कि नगर निगम को इस बारे में जानकारी दिये जाने के बावजूद कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है.

इसे भी पढ़ें : #Giridih: अज्ञात कारण से तीन और लोगों की मौत, छह दिनों में 15 जानें गयीं, सीएम ने जांच का आदेश दिया

लोगों का दावा, नाले से जुड़ गयी है पाइप

लोगों का दावा है कि निगरानी की कमी की वजह से पीने के पानी की पाइप के साथ नाले के पानी का जुड़ाव हो गया है. इसी की वजह से गंदा पानी नल से निकल रहा है.

निगम प्रबंधन को इस बारे में जानकारी दी गयी है लेकिन कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है. सक्षम लोग खरीद कर पानी पी रहे हैं लेकिन जो गरीब हैं वे काफी दूर से पानी लाने के लिए मजबूर हो रहे हैं.

इस पर प्रतिक्रिया के लिए  निगम के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गयी लेकिन किसी से भी फोन पर बात नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़ें : निगम जलबोर्ड के जेई समय पर नहीं करते फील्ड विजिट, उपभोक्ताओं से करते हैं अवैध वसूली  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button