BiharBihar UpdatesLead NewsNEWS

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बयान से भूचाल, बीजेपी नेता का मांझी की जीभ काटने पर 11 लाख इनाम देने का ऐलान

Patna: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बयान से राजनीतिक गलियरे में भूचाल आ गया है. मांझी के बयान पर बीजेपी नेता गजेंद्र झा ने कहा कि कोई भी ब्राह्मण का बेटा जीतन राम मांझी का जीभ काट दे तो 11 लाख का इनाम दिया जाएगा.  इधर, भाजपा नेता गजेन्द्र झा सहित अन्य नेताओं के बयान पर हम प्रवक्ता डॉ दानिश रिजवान ने पलटवार किया है, कहा है कि किसकी मां ने दूध पिलाया है जो मांझी का जीभ काट सके.  उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व अपने नेताओं को संभाले, नहीं तो परिणाम बुरे होंगे. रिजवान ने कहा है कि जब मांझी ने जब खेद प्रगट कर दिया है तो फिर मामले को तूल देना ठीक नहीं है.

Related Articles

Back to top button