National

धरती पर महामारी है मानव आबादी, अभिनेत्री कुब्रा सैत ने डेविड एटनबर्ग का ट्वीट शेयर किया

NewDelhi :  भारत समेत पूरी दुनिया गंभीर पर्यावरण की समस्या से जूझ रही है.  पूरी दुनिया में जल संकट का दौर है.  दुनिया ग्लोबल वॉर्मिंग के साथ ही आबादी की विकराल समस्या से भी जूझ रही है. इस क्रम में एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने इस मुद्दे की ओर ध्यान खींचने वाला ट्वीट शेयर किया है.  जान लें कि  कुब्रा ने मशहूर डायरेक्टर एक्टर रिचर्ड एटनबर्ग के छोटे भाई डेविड एटनबर्ग के बयान वाली रिपोर्ट को ट्वीट किया है.  अपनी रिपोर्ट में डेविड ने मानवों को ही महामारी करार दिया है.

1926 में पैदा हुए डेविड एटनबर्ग ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. 1952 में उन्होंने बीबीसी  जॉइन की और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर काम किया. उनके बड़े भाई रिचर्ड एटनबर्ग ने ऐतिहासिक फिल्म गांधी का निर्देशन रेक्शन किया था.  रिचर्ड एटनबर्ग  हॉलीवुड के वरिष्ठ एक्टर, डायरेक्टर रहे हैं और वे भी पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता जताते आये हैं.

इसे भी पढ़ेंः  कर्नाटक  संकट :  बागी विधायक  जिस  चार्टर्ड  विमान से मुंबई  गये, वह भाजपा सांसद  से जुड़ी कंपनी का 

डेविड ने मानवों को महामारी बताने वाला बयान 2013 में दिया था

डेविड ने मानवों को महामारी बताने वाला बयान 2013 में दिया था,  जिसे कुब्रा ने अब साझा किया है. डेविड एटनबर्ग ने कहा था कि अगर दुनिया को भुखमरी और मानव सभ्यता को विनाश से बचाना है तो दुनिया की आबादी को कंट्रोल में लाना ही होगा. कुब्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि सर डेविड ने यह  बात  2013 में कही थी.  जान लें कि डेविड ने रेडियो टाइम्स से बातचीत के क्रम में  कहा था कि मानव सभ्यता धरती पर महामारी के समान है.

अगले 50 सालों में हमे तगड़ा झटका लगने वाला है. यह सिर्फ ग्लोबल वार्मिंग या क्लाइमैट चेंज की बात नहीं है. यह धरती पर लोगों के लिए जगह, खाद्यान्न उगाने के लिए जगह की भी बात है. कहा था कि या तो हम अपनी आबादी पर काबू करें, वर्ना प्रकृति हमें काबू में ले आयेगी. प्रकृति हमारे लिए ऐसा कर रही है , लेकिन वह तरीका बेहद खतरनाक साबित होगा

कुब्रा वर्तमान में ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज द वरडिक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. इस सीरीज में कुब्रा के अलावा सुमित व्यास और मानव कॉल जैसे सितारे हैं .  यह वेबसीरीज 1959 में केएम नानावटी और स्टेट ऑफ महाराष्ट्र के बीच हुए एक केस के बारे में है.

इसे भी पढ़ेंः मॉब लिंचिंग का डर : नाम बदलना चाहते हैं मध्य प्रदेश  के आईएएस अधिकारी नियाज खान

Related Articles

Back to top button