
- हॉस्पिटल प्रबंधन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
- केवल इमरजेंसी में किया जाएगा मरीजों का इलाज
- ई ओपीडी के माध्यम से डॉक्टर से कंसल्ट कर सकेंगे मरीज
Ranchi: कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के सबसे बड़े हॉस्पिटल रिम्स में ओपीडी की सेवाएं अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं. रिम्स में तैनात सभी डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण को लेकर स्पेशल ड्यूटी में तैनात कर दिया गया है. रिम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है.
इसकी जगह शुक्रवार से मरीज ई-ओपीडी में डॉक्टर से कंसल्ट कर सकेंगे. इसके लिए ऑनलाइन कंसल्ट का नंबर 18003457056, 9431763648, 9431534107, 9431787461 जारी कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेःटीके के लिए 18 साल से अधिक उम्र के लोग 28 अप्रैल से करा सकेंगे ‘कोविन’ पर पंजीकरण
10 से 12 बजे तक चलेगी ओपीडी
ओपीडी का समय 2 घंटे का होगा, जिसके तहत सुबह 10 से 12 बजे तक डॉक्टर ऑनलाइन जारी किये गये नंबरों पर सलाह देंगे. मरीजों की स्क्रीनिंग करने के बाद उनका पूरा डाटा फॉर्म में भरा जाएगा. साथ में उनके इलाज व बीमारी की केस हिस्ट्री ली जाएगी. इन सबके बाद मरीजों को डॉक्टर दवाएं लिखेंगे और प्रिस्क्रिप्शन उन्हें मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा.
इमरजेंसी में होगा मरीजों का इलाज
हॉस्पिटल में सेंट्रल इमरजेंसी को दुरुस्त किया जा रहा है, जहां पर गंभीर मरीजों का इलाज किया जाएगा. चूंकि ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, ऐसे में जो भी मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी में आएंगे, ड्यूटी में तैनात डॉक्टर उनका इलाज करेंगे.
इसे भी पढ़ेःप्रधानमंत्री ने रद्द किया बंगाल का चुनावी दौरा, शुक्रवार को कोविड-19 पर उच्च स्तरीय बैठक




