
Ranchi : डीवीसी के सेवानिवृत्त कर्मियों को भी आवास की सुविधा मिलेगी. इस संबध में डीवीसी की ओर से पहल की जायेगी. सेवानिवृत्त कर्मियों को आवास देने का मामला लंबे समय से डीवीसी में लंबित था. सांसद पशुपतिनाथ सिंह और डीवीसी निदेशक आरएन सिंह के बीच मामले में बैठक हुई. जिसमें इन मुद्दों पर विचार किया गया. डीवीसी की मानें तो बैठक सकारात्मक रही.
जिसमें मुख्य रूप से सेवानिवृत्त कर्मियों के आवास का मामला और आवासों के अवैध खरीद बिक्री पर चर्चा की गयी. बता दें सांसद और डीवीसी निदेशक के बीच बैठक कोलकाता में बैठक हुई.
इसे भी पढ़ें:झारखंड के शैक्षणिक स्तर में मिशनरियों का 60 फीसदी से अधिक योगदान : मुख्यमंत्री
अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इस दौरान बहाल शिक्षकों को प्रति क्लास की जगह एकमुश्त मासिक भुगतान व्यवस्था करने, 2002-04 में बहाल हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के दायरे में लाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. इन मामलों के लिए डीवीसी की ओर से जल्द से जल्द बैठक बुलायी जायेगी. जिसमें इन मामलों को निपटाया जायेगा.
बता दें कि पंचेत स्थित डीवीसी के क्वार्टरों में अवैध कब्जा, अवैध बिजली उपयोग और खरीद बिक्री के मामले को डीवीसी ने गंभीरता से लिया है.
डीवीसी की ओर से पिछले दिनों इस मामले पर जांच भी करायी गयी थी. जहां अवैध रूप से क्वार्टरों की खरीद बिक्री का मामला सामने आया था.
इसे भी पढ़ें:केंद्रीय कैबिनेट का फैसलाः झारखंड के कई गांवों में लगेंगे मोबाइल टावर, बनेंगी सड़कें




