BokaroJharkhandMain Slider

डीवीसी ने बकाया भुगतान के लिए जेबीवीएनएल को 10 दिनों की मोहलत दी

Bermo: डीवीसी ने जेबीवीएनएल को बिजली मद की बकाया राशि 5670 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए दस दिनों की मांगी गयी मोहलत को स्वीकार कर लिया है. इस संबंध में डीवीसी कोलकाता के ईडी कॉमर्शियल अंजन डे ने कोलकाता से न्यूज विंग को बताया कि जेबीवीएनएल ने बकाया राशि का भुगतान करने के एवज में डीवीसी से दस दिनों की मोहलत देने की मांग की थी.

कहा कि जेबीवीएनएल दस दिनों के भीतर डीवीसी को भुगतान के लिए बकाया की व्यवस्था करने की प्रक्रिया में है. जेबीवीएनएल ने यह भी अनुरोध किया कि 1 जुलाई के प्रभाव से राज्य के सात जिलों में बिजली कटौती को लागू न करें. कहा कि उनके अनुरोध पर डीवीसी ने दस दिनों के लिए बिजली कटौती को स्थगित कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – SHG को भी सरकार देगी तालाब और डोभा, अधूरे तालाबों का होगा वेरिफिकेशन

जेबीवीएनएल ने कोविड-19 का दिया था हवाला 

डीवीसी ने जेबीवीएनएल को बकाया भुगतान के लिए अल्टीमेटम दिया था जिसके बाद जेबीवीएनएल एमडी की ओर से डीवीसी को पत्र लिखा गया था जिसमें जल्द से जल्द भुगतान करने की बात की गयी थी.

पत्र में जिक्र है कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत केंद्र से लोन लिया जायेगा जिससे जेबीवीएनएल डीवीसी का बकाया भुगतान करेगी. वहीं सब्सिडी के लिये राज्य सरकार से एक हजार करोड़ मिलने वाली है जिससे डीवीसी को भुगतान किया जा सकता है.

पत्र में यह भी लिखा गया था कि कोविड 19 लाॅकडाउन के बाद से जेबीवीएनएल को राजस्व वसूली सही से नहीं हो पायी जिससे मार्च के बाद से भुगतान नहीं किया गया. जेबीवीएनएल एमडी ने परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए डीवीसी को संयम बरतने कहा था.

इसे भी पढ़ें – राज्य के तीन आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आरके माल्लिक बने जेपीएचसीएल के एमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button